शराबियों पर नजर रखने व गश्ती करने के दिये निर्देश

Keep a close eye on alcoholics

शंभुगंज. अंचल पुलिस इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने गुरुवार को शंभुगंज थाना का औचक निरीक्षण किया. इस मौके पर थानाध्यक्ष मन्टू कुमार, अनि सुभाष मिश्रा, अनि सौरभ कुमार, सअनि कमलेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान अंचल पुलिस इंस्पेक्टर ने क्षेत्र के रामचुआ, मोहनपुर आदि कई गांव का भ्रमण कर कांडों का पर्यवेक्षण करते हुए अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. अंचल पुलिस इंस्पेक्टर ने थाना के पुलिस पदाधिकारी को शराबियों और शराब विक्रेताओं पर पैनी नजर रखने, बैंकों के समीप संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने, वाहन जांच अभियान चलाने, बालू के अवैध खनन करने वाले माफियाओं पर नजर रखने, रात्रि में सभी सड़कों पर गश्ती करने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >