शारदीय नवरात्र में कात्यायनी स्वरूप की हुई पूजा, भक्तों ने मां से की मंगलकामना

शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी

बौंसी. शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी. मंदिरों और घरों में भक्तों ने विधि-विधान से मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने फूल, धूप, दीप, नारियल और चुनरी अर्पित कर मां कात्यायनी से परिवार के मंगल की कामना की. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. मुख्य रूप से बौसी बाजार स्थित पुरानीहाट, दुमका रोड, कुशमाहा देवी टोला, कुड़रो, मां मैहर शक्ति पीठ गोल्हट्टी, नयागांव साढ़ामोह, भुरभुरी, सिकंदरपुर (पांडेजान), पथरिया, बलुआतरी, भागा भागेश्वरी, श्याम बाजार, देवी कैरी, भंडारीचक, बहीचा, गंगटा जबकि बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के फागा, गोकुला, चांदन डैम, धरमपुर, हनुमत्ता और चुआंपानी में पूजा अर्चना की गयी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कात्यायनी माता की पूजा से विवाह योग्य कन्याओं को मनपसंद वर की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. इसी कारण बड़ी संख्या में कन्याओं और उनके परिवारों ने विशेष पूजा-अर्चना की. पूजा के बाद भजन-कीर्तन और दुर्गा चालीसा का पाठ हुआ. जगह-जगह भंडारे और कन्या पूजन का कार्यक्रम हुआ. भक्तों का कहना है कि नवरात्र में मां के कात्यायनी स्वरूप की पूजा जीवन में शक्ति और साहस प्रदान करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >