सशक्त स्थायी समिति के तीनों सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Katoria Nagar Panchayat Election: बांका जिले के कटोरिया नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में तीनों सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया के बाद विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : कटोरिया नगर पंचायत कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार को सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. चुनाव नगर निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर मनीष कुमार की देखरेख में कराई गई.

तीनों सदस्य निर्विरोध चुने गये

नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ. निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में सरिता देवी, गीता देवी और मासूक अंसारी शामिल हैं.निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद सभी विजयी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. इसके बाद उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई.

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. सभागार परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही. कटोरिया थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई थी.मौके पर अवर निरीक्षक सीएल तिरिया, पुअनि पंकज कुमार सिंह और सअनि नारायण बैठा दल-बल के साथ मुस्तैद रहे.

प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ देवाशीष कुमार, बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, बीईओ मनोज कुमार मिश्र और प्रधान लिपिक उत्तम राज सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे.अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी बताया.

नगर पंचायत की राजनीति में बनी सहमति

स्थानीय लोगों का मानना है कि निर्विरोध निर्वाचन नगर पंचायत की राजनीति में आपसी सहमति और सामंजस्य का संकेत है. इससे समिति के कामकाज में स्थिरता और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >