कटोरिया के मजदूर की कोलकाता में ट्रक से कुचलकर मौत

कटोरिया के मजदूर की कोलकाता में ट्रक से कुचलकर मौत

घटना को लेकर मृत मजदूर के पीडित परिजनों में मचा कोहराम कटोरिया-जयपुर. कटोरिया थाना क्षेत्र के मालबथान गांव निवासी एक मजदूर की कोलकाता में अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर मौत हो गयी. मृत मजदूर की पहचान बसमत्ता पंचायत के मालबथान गांव निवासी गुंजर यादव (54वर्ष) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर गुंजर यादव करीब एक महीना पहले शादी समारोह में हलुवाई का कार्य करने कोलकाता गया था. वहां वह लंबे समय से उक्त कार्य कर रहा था. सोमवार को कोलकाता में ही अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर गुंजर यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पॉकेट से बरामद आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हुई. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया है. परिजन शव को लेकर गांव के लिए रवाना हो चुके हैं. घटना को लेकर पीडित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक की पत्नी चमिया देवी सहित तीन पुत्रों व एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >