हार्ट अटैक से मुंगेर के कांवरिया की बांका जिला में मौत, सुल्तानगंज से जल लेकर जा रहे थे बाबाधाम…

Kanwariya Death: बांका जिला के सुईया थाना अंतर्गत अबरखा स्थित दलसिंहसराय धर्मशाला के समीप हर्ट-अटैक से मुंगेर जिला के एक कांवरिया की मौत हो गई है.

Kanwariya Death: बांका जिला के सुईया थाना अंतर्गत अबरखा स्थित दलसिंहसराय धर्मशाला के समीप हर्ट-अटैक से मुंगेर जिला के एक कांवरिया की मौत हो गई है. मृत कांवरिया की पहचान मुंगेर जिला के कोतवाली थाना अंतर्गत बासुदेवपुर गांव निवासी स्व दुलार झा के 65 वर्षीय पुत्र शालीग्राम झा उर्फ सुमन झा के रूप में की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवरिया शालिग्राम झा उर्फ सुमन झा अपने पुत्र संजीव झा के साथ सुल्तानगंज से कांवर में जल भरकर जलाभिषेक करने पैदल बाबाधाम जा रहे थे. रास्ते में ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी.

ये भी पढ़ें: पटना में शराब पार्टी कर घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की कर रही जांच…

ये भी पढ़ें: बिहार की डीजी का फोटो लगाकर, श्रीलंका के व्हाट्सएप नंबर से ठग मांग रहे पैसे…जांच जारी

परिजन शव को लेकर अपने गांव गए

पुत्र द्वारा आनन फानन में दलसिंहसराय धर्मशाला अबरखा में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही सुईया थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली. मृतक के पुत्र द्वारा सुइया थाना में आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया. पीड़ित परिजन शव को अपने गांव ले गए.

“आखिरी सांस तक लड़ना होगा”..कारगिल की कहानी, योद्धा की जुबानी 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >