कुर्माडीह गांव में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के कुर्माडीह गांव में श्री श्री 108 वैष्णो माता पूजनोउत्सव सह श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर रविवार को भव्य रूप से कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के कुर्माडीह गांव में श्री श्री 108 वैष्णो माता पूजनोउत्सव सह श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर रविवार को भव्य रूप से कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इसके पूर्व सुल्तानगंज के पवित्र उत्तर वाहिनी गंगा में स्नान कर विधि विधान के साथ कलश में जल भरकर शोभायात्रा निकाली गयी. जहां इस कलश शोभायात्रा में 501 से भी ज्यादा कुमारी कन्या और महिलाओं ने भाग लिया. जहां सुल्तानगंज से ही सिर पर कलश लिए गगन भेदी नारों के साथ शोभायात्रा आगे बढ़ा. इस दौरान आगे-आगे डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवाओं की टोली थिपकते हुए हाथों में भगवा झंडा लिए निरंतर जय श्री राम के नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे. जहां सुल्तानगंज से 17 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर पहुंचें. इस दौरान जगह-जगह फूल और पानी बरसा कर लोगों ने स्वागत किया. ग्रामीणों ने बताया कि 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक कथावाचिका परम पूज्य श्री दीप शरण जी महाराज के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा सुनायी जायेगी. जबकि 5 अप्रैल को समापन होने के बाद पुनः 6 अप्रैल से 24 घंटा का अखंड रामधुन का आयोजन किया जायेगा. बताया जा रहा है कि हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्र के मौके पर आयोजित श्री श्री 108 वैष्णो माता पूजनोउत्सव श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन समस्त ग्रामीण के सहयोग से किया जा रहा हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >