बौंसी बाजार के निजी क्लिनिकों की हुई संयुक्त जांच, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर बौंसी बाजार के विभिन्न प्राइवेट नर्सिंग होम की मंगलवार को जांच की गयी.

बौंसी. जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर बौंसी बाजार के विभिन्न प्राइवेट नर्सिंग होम की मंगलवार को जांच की गयी. इस दौरान जांच टीम प्राइवेट नर्सिंग होम में दी जाने वाली व्यवस्थाओं से पूरी तरह संतुष्ट दिखी. उन्होंने नर्सिंग होम संचालकों को आवश्यक निर्देश भी दिए. मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के अंतर्गत संचालित निजी घर, प्राइवेट क्लिनिक, नर्सिंग होम एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों में अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के निर्देश दिए गए थे. निर्देश में स्पष्ट किया गया था कि शिकायत सही पाये जाने पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाय. इसी क्रम में बौंसी बाजार स्थित प्राइवेट क्लिनिकों की संयुक्त रूप से जांच की गयी. यह जांच जिला पंचायती राज पदाधिकारी रवि प्रकाश गौतम एवं पुलिस इंस्पेक्टर अमेरिका राम के नेतृत्व में संपन्न हुई. टीम के द्वारा श्री राम अल्ट्रासाउंड, भागीरथम नर्सिंग होम और थाना मोड़ समीप स्टार अस्पताल की जांच की गयी. जांच के दौरान संबंधित क्लिनिकों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, दस्तावेजों एवं कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गयी. संयुक्त जांच के दौरान पदाधिकारी क्लिनिकों की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आये. प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की गंभीर अनियमितता नहीं पायी गयी, हालांकि अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये ताकि भविष्य में नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जा सके. पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की जांच निरंतर जारी रहेगी और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंप दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >