जन्माष्टमी पर कैरी नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बांका के कैरी नाथ धाम में महाभंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।

बौंसी (बांका). जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बाबा कैरी नाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित महाभंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शुक्रवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर तक जारी रहा. महाभंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन मुखिया डोली कुमारी के नेतृत्व में किया गया.

बाबा कैरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने की पूजा

श्रद्धालुओं ने बाबा कैरी नाथ धाम में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया और इसके बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर परिसर में उमड़ी भीड़ के बीच सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर भी सक्रियता दिखाई गई. पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं की ओर से लगाए जा रहे जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से धाम परिसर गूंजता रहा. बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भी जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह नजर आया. आयोजन ने धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और सामाजिक सौहार्द व भाईचारे का संदेश भी दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >