वृद्ध महिला के आधार कार्ड में त्रुटि को लेकर नया जन्म प्रमाण पत्र निर्गत

शंभुगंज प्रखंड के मालडीह पंचायत की 86 वर्षीय एक वृद्ध महिला की आधार कार्ड में उम्र 36 वर्ष दर्ज होने से उन्हें सरकारी योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा था.

बांका. शंभुगंज प्रखंड के मालडीह पंचायत की 86 वर्षीय एक वृद्ध महिला की आधार कार्ड में उम्र 36 वर्ष दर्ज होने से उन्हें सरकारी योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा था. मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए शंभुगंज बीडीओ को निर्देशित किया था. जानकारी के अनुसार, उक्त गांव की सुदामा देवी के आधार कार्ड में त्रुटिवश उनकी जन्मतिथि 1.1.1989 अंकित हो गयी थी, इस कारण उनकी आयु मात्र 36 वर्ष दर्ज हो रही थी. इस गलत अंकन के कारण उन्हें पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था. डीएम के निर्देश के बाद स्थानीय बीडीओ ने मामले में कार्रवाई करते हुए उक्त महिला की उनकी वास्तविक आयु 86 वर्ष के आधार पर नया जन्म प्रमाण-पत्र उपलब्ध करा दिया है, ताकि वे आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि संशोधित करवा सकें. अब उन्हें पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >