BANKA झारखंड बॉर्डर पर जयपुर थाना की पुलिस टीम ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

झारखंड बॉर्डर स्थित चौवालीस मोड़ पर गुरुवार को जयपुर थाना की पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

जयपुर (बांका) से लक्ष्मण कुमार मंटु की रिपोर्ट BANKA NEWS :

जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर-देवघर मुख्य मार्ग पर झारखंड बॉर्डर स्थित चौवालीस मोड़ पर गुरूवार को जयपुर थाना की पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस क्रम में विशेष रूप से झारखंड की ओर से आने वाली सभी छोटी-बड़ी वाहनों की सघन तलाशी ली गई. इस क्रम में वाहनों से संबंधित दस्तावेज व चालक के पास हेलमेट आदि की भी जांच हुई. ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों से चालान काटकर जुर्माना की राशि भी वसूली गई. इस अभियान में जयपुर थाना के सअनि मुकेश कुमार महिला व पुरुष पुलिस बल के साथ शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >