लक्ष्य में फिसड्डी बैंक अधिकारियों को डीएम ने लगायी फटकार, लंबित आवेदन निष्पादन का दिया निर्देश

डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में डीएलसीसी, जिला स्तरीय यूको परामर्शदात्री समिति व जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई.

बांका. डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में डीएलसीसी, जिला स्तरीय यूको परामर्शदात्री समिति व जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई. बैठक में सीडी रेशियो, एसीपी पर विस्तृत चर्चा की गयी. इसमें 40 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले बैंकों को कड़ी फटकार लगाते हुए आगामी त्रैमास में लक्ष्य की प्राप्ति का निर्देश दिया गया. पीएमईजीपी, पीएमएफएमई योजना में भी शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही गयी. इसके अलावा पीएम स्वनिधी, जीविका, यूको आरसेटी व अन्य योजनाओं में ऋण के लिए बैंकों के विभिन्न शाखाओं में लंबित आवेदनों का निष्पादन 7 दिनों के अंदर करने का का निर्देश दिया गया. पीएम स्वनिधि योजना के लिए नगर परिषद बांका, कटोरिया, अमरपुर व बौंसी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को कैंप लगा कर ऋण भुगतान करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी, जिला बैंकिंग शाखा, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम, यूको आरसेटी, एलडीएम, डीएओ, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सहित सभी बैंकों के अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >