श्रावणी पथ का निरीक्षण कर ससमय रिपोर्ट करें जमा

डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के मिनी सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई.

बांका.डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के मिनी सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई. मौके पर डीएम ने बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, विद्युत प्रमंडल, भवन प्रमंडल, पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग एक व दो व प्रभारी पदाधिकारी पर्यटन शाखा सहित अन्य पदाधिकारियों से आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्वयं स्थल निरीक्षण कर श्रावणी मेला की तैयारी से संबंधित प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही विभिन्न कार्यालयों में लंबित पत्रों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गयी. काफी दिनों से लंबित पत्रों के तुरंत निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर एडीएम अजित कुमार, एसडीएम अभिषेक कुमार, डीसीएलआर वंदना सिन्हा, डीपीआरओ रवि प्रकाश गौतम सहित वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >