BANKA : सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत
धोरैया थाना क्षेत्र के गचिया गांव निवासी सड़क दुर्घटना में जख्मी भुवनेश्वर साह के करीब 30 वर्षीय पुत्र रवि कुमार कुमार की मौत हो गई.
धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :
धोरैया थाना क्षेत्र के गचिया गांव निवासी सड़क दुर्घटना में जख्मी भुवनेश्वर साह के करीब 30 वर्षीय पुत्र रवि कुमार कुमार की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 20 फरवरी को वह धोरैया सन्हौला मुख्य सड़क में कुरमा गांव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बुरी तरह से जख्मी हो गया था. जिसे स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर अचेतावस्था में देख उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. लेकिन जख्मी की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया था. जहां से परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले गए थे लेकिन महीनों इलाज के उपरांत सिलीगुड़ी में स्थिति में सुधार नहीं होते देख वापस मायागंज अस्पताल लेते आए. जहां अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया .वहीं घटना के बाद मृतक का शव गचिया गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया .मृतक अपने तीन भाइयों में मंझला था तथा मोती माला बेचकर अपना जीवकोपार्जन करता था. घटना के बाद से माता अरुणा देवी, भाई तुलसी साह, राहुल साह सहित मृतक की पत्नी मालती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं मृतक को दो पुत्र तथा दो पुत्री है. घटना के बाद से सभी बच्चे भी बेसुध हैं. शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया, ग्रामीणों के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे.