राष्ट्रीय आय सह मेधा परीक्षा बच्चों ने लहराया परचम

राष्ट्रीय आय सह मेधा परीक्षा बच्चों ने लहराया परचम

चांदन/कटोरिया. राष्ट्रीय आय सह मेधा परीक्षा 2024-25 का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया गया. इस परीक्षा में बांका जिला में कुल 75 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. इस 75 में चान्दन प्रखंड के कुल 22 बच्चे अव्वल हुए हैं. कन्या मध्य विद्यालय चान्दन एवं प्रोन्नत मध्य विद्यालय नावाडीह चान्दन (अनुसूचित जाति) से क्रमश: 6-6, आदर्श मध्य विद्यालय चान्दन एवं मध्य विद्यालय सुईया से क्रमश: 4-4 तथा प्रोन्नति मध्य विद्यालय गौरीपुर एवं प्रोन्नत मध्य विद्यालय बिरनियां से क्रमश: 1-1 बच्चे सफल हुए हैं. सभी सफल बच्चों को बिहार सरकार के द्वारा चार साल तक एक-एक हज़ार रूपये प्रोत्साहन स्वरूप राशि दी जाएगी. इस परीक्षाफल प प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चान्दन, सभी प्रतिनिधिगण, विद्यालय के प्रधानाध्यापकगण, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राओं ने सफल बच्चों को बधाई दी है. मध्य विद्यालय सुईया के सफल बच्चों में अनन्या कुमारी पिता विष्णुदेव गुप्ता, निशा कुमारी पिता हरि यादव, अभिजित कुमार पिता अमितेश सिंह व कन्हैया पाण्डेय पिता मुन्नालाल पाण्डेय शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >