मोबाइल को लेकर भाई-बहन में झगड़ा. गुस्से में किशोरी ने खाया जहरीला बीज

Banka News : बांका जिले के सुइया थाना क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल पर रिल्स व वीडियो देखने को लेकर भाई-बहन के बीच हुआ झगड़ा गंभीर घटना में बदल गया. गुस्से में आकर किशोरी ने जहरीला बीज खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां उसका इलाज चल रहा है.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

बांका जिले के सुइया थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी मोबाइल पर वीडियो देख रही थी. इसी दौरान मोबाइल को लेकर भाई व बहन के बीच छीनाझपटी व कहासुनी हो गयी.

झगड़े से नाराज किशोरी ने उठाया कदम

परिजनों के मुताबिक झगड़े से नाराज होकर किशोरी ने गुस्से में जहरीला बीज खा लिया. शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई. लेकिन कुछ देर बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी.किशोरी की हालत गंभीर होते देख परिवार के लोग घबरा गये और तत्काल उसे कटोरिया सीएचसी लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सक डॉ शैलजानंद शुक्ला के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.

मेडिकल टीम की निगरानी में चल रहा उपचार

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, किशोरी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. डॉक्टरों ने समय पर अस्पताल पहुंचाने को राहत की बात बताया है.घटना के बाद गांव में भी चर्चा का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मोबाइल और सोशल मीडिया की बढ़ती लत बच्चों और किशोरों के व्यवहार पर असर डाल रही है. परिवारों को बच्चों के मोबाइल उपयोग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >