महिला ने गुस्से में एक साथ खा लिया पेनकीलर की दस टेबलेट

महिला ने गुस्से में एक साथ खा लिया पेनकीलर की दस टेबलेट

मोबाइल पर पति से बातचीत के दौरान झगडा के बाद गुस्से में थी महिला कटोरिया. आनंदपुर थाना अंतर्गत असुढा पंचायत के मंझलाटिल्हा गांव में मंगलवार को एक महिला ने गुस्से में एक साथ पेनकीलर की दस टेबलेट खा ली. जिससे महिला की स्थिति गंभीर होने लगी. कुछ देर पहले ही मजदूरी करने बाहर गए पति से मोबाइल पर बातचीत के दौरान झगडा के बाद महिला गुस्से में थी. स्थिति गंभीर होने पर रियासत अंसारी की पत्नी मुस्कान बीबी को रिश्ते की सास ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >