अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त

बौंसी. थाना क्षेत्र के गुरिया मोड़ समीप से पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. हालांकि मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार एसआई अमित कुमार गश्ती पर थे, इसी दौरान गुरिया मोड़ समीप से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने जब जांच की तो ट्रैक्टर पर लोड बालू अवैध था. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को बौंसी थाना लाया गया और अवैध उत्खनन का मामला दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >