दीवार ढहने से पति की मौत, पत्नी गंभीर

बाराहाट थाना क्षेत्र के बढौना गांव में मंगलवार देर रात घर की दीवार ढहने से विजय सिंह (50 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि दीवार की जद में आकर विजय सिंह की पत्नी कल्याणी देवी (45 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं.

बाराहाट (बांका). बाराहाट थाना क्षेत्र के बढौना गांव में मंगलवार देर रात घर की दीवार ढहने से विजय सिंह (50 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि दीवार की जद में आकर विजय सिंह की पत्नी कल्याणी देवी (45 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश में दीवार पूरी तरह भीग गयी थी. पति-पत्नी अपने घर में दीवार के पास ही चौकी पर सोये हुए थे. अचानक देर रात मिट्टी और ईंट की बनी दीवार भरभरा कर दोनों के शरीर पर गिर गयी. जब तक घर के सदस्य कुछ समझ पाते, तब तक काफी देर हो चुकी थी. हालांकि गिरी हुई दीवार का मलबा आनन-फानन में लोगों ने हटाया. उसके बाद जख्मी हालत में दोनाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक ने विजय सिंह को मृत घोषित कर दिया. जबकि जख्मी महिला का इलाज जारी है. वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी जांच में पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घर में मौत के बाद सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >