जमीन विवाद में पति-पत्नी पर लाठी-डंडे से पीटा, अस्पताल में भर्ती

Banka News : राजापुर गांव में पुराना जमीन विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा. लाठी-डंडों से हुए हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Banka News : अमरपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पति-पत्नी को पीटकर जख्मी कर दिया गया. घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देने की बात कही है.

एक पखवाड़े से चल रहा था जमीन विवाद

घायल देगर राम और उनकी पत्नी भारती देवी ने बताया कि उनका गांव के ही गुड्डू राम से पिछले लगभग पंद्रह दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने रविवार रात हिंसक रूप ले लिया.

रात में घर के दरवाजे पर हमला

पीड़ितों के अनुसार रविवार रात गुड्डू राम, निलेश कुमार, आयुष कुमार सहित अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने पति पर हमला कर दिया. शोर सुनकर जब पत्नी बीच-बचाव करने आई तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया गया.

ग्रामीणों की मदद से पहुंचे अस्पताल

हमले के बाद आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर घायलों को बचाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया. डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है.

थाने में शिकायत की तैयारी

पीड़ित परिवार ने बताया कि इस मामले में उन्होंने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देने की बात कही है. पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >