कटोरिया (बांका). कटोरिया थाना क्षेत्र के बंगालगढ़ गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. घर के बिजली बोर्ड में प्लग लगाने के दौरान एक गृहस्वामी अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया. करंट का जोरदार झटका लगने से वह कई फीट दूर जा गिरा और बेहोश हो गया. घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई तथा परिजनों में चीख-पुकार मच गई. कटोरिया सीएचसी में कराया भर्ती परिजनों ने बिना देर किए घायल को इलाज के लिए कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. घायल की पहचान बंगालगढ़ गांव निवासी सियाराम चौधरी के 48वर्षीय पुत्र अशोक चौधरी के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार से स्वास्थ्य में सुधार चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण स्थिति नियंत्रण में रही. प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है. घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. बिजली से जुड़े हादसों को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विद्युत उपकरण या बिजली बोर्ड में प्लग लगाने अथवा मरम्मत करने से पहले मुख्य स्विच बंद कर लें. थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है.
बिजली बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आये गृहस्वामी, बेहोश होकर गिरे

अस्पताल में भर्ती जख्मी गृहस्वामी | Prabhat Khabar Network
Copied link
बांका के कटोरिया में बिजली बोर्ड में प्लग लगाते समय एक व्यक्ति करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। अस्पताल में इलाज के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।