कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में होली संपन्न

प्रखंड क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व शांतिपूर्ण माहौल में रंगों का त्योहार होली संपन्न हो गयी. गत सोमवार की शाम होलिका दहन की गयी व बुधवार को लोगों ने होली का त्योहार मनाया

अमरपुर.

प्रखंड क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व शांतिपूर्ण माहौल में रंगों का त्योहार होली संपन्न हो गयी. गत सोमवार की शाम होलिका दहन की गयी व बुधवार को लोगों ने होली का त्योहार मनाया. छोटे-छोटे बच्चे रंग-बिरंगी पिचकारी लेकर एक-दूसरे को रंग व अबीर लगाते दिखे. इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. देर संध्या तक लोग एक-दूसरे के घर जाकर गले मिलते हुए पर्व की बधाई देते रहे. पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहे. क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. थानाध्यक्ष राकेश कुमार, बीडीओ प्रतीक राज व सीओ रजनी कुमारी स्वयं क्षेत्र में गश्ती कर स्थिति का जायजा लेते रहे. मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि होली को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती गयी. लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाकर एक सकारात्मक संदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >