तेज रफ्तार हाइवा पलटा, बाल-बाल बचे चालक-खलासी

पंजवारा-भेड़ामोड़ मुख्य मार्ग पर पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ के समीप गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

पंजवारा. पंजवारा-भेड़ामोड़ मुख्य मार्ग पर पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ के समीप गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गिट्टी लदा एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में हाइवा चालक और खलासी की जान बाल-बाल बच गयी. जानकारी के अनुसार, गिट्टी लदा हाइवा पंजवारा की ओर से जा रहा था. इसी दौरान विक्रमपुर मोड़ के समीप तीखे मोड़ पर वाहन तेज गति के कारण संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गये. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >