बौंसी. रेफरल अस्पताल में साप्ताहिक बैठक से अनुपस्थित रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है. अस्पताल प्रशासन ने छह कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है, और 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है. जानकारी के अनुसार, 31 मार्च को सुबह 11 बजे अस्पताल के सभागार में सभी एएनएम को साप्ताहिक बैठक के लिए बुलाया गया था. इसके बावजूद पांच एएनएम और 1 सीएचओ बैठक में उपस्थित नहीं हुए. इसे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना माना गया है. जिन कर्मियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें दीपाली रूज (राजापोखर), गौरी कुमारी (भुरसुरी), संजू कुमारी (काल्हाजोर), रीता दत्ता (सिंहेश्वरी), पिंकी कुमारी (सरुआ) और निलेश कुमार (सीएचओ, सांपडहर) शामिल हैं. अस्पताल प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च का वेतन काटा जायेगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है.
बैठक से नदारद छह स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज, वेतन कटौती के साथ 24 घंटे में स्पष्टीकरण तलब
रेफरल अस्पताल में साप्ताहिक बैठक से अनुपस्थित रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है.

बैठक से नदारद छह स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज, वेतन कटौती के साथ 24 घंटे में स्पष्टीकरण तलब