पंजवारा. जसमतपुर गांव के ग्रामीणों ने रविवार को माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया. इस दौरान सीता-राम दरबार की भव्य झांकी के साथ निकली मंदार परिक्रमा यात्रा ने पूरे क्षेत्र को राममय वातावरण से सराबोर कर दिया. भव्य शोभायात्रा की शुरुआत जसमतपुर गांव स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण से हुई, जो पंजवारा के मुख्य बाजार होते हुए ऐतिहासिक मंदार पर्वत पहुंची. यात्रा के दौरान राम धुन पर नाचते-गाते पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे. हर ओर जय श्रीराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा. ट्रैक्टर पर सजी सीता-राम दरबार की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही. मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मंदार पर्वत की परिक्रमा पूर्ण कर यात्रा का समापन किया. इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जसमतपुर एवं भारतीकित्ता गांव के ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही. आयोजन के दौरान अनुशासन, श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता ने सामाजिक एकता का भी संदेश दिया. माघी पूर्णिमा के अवसर पर निकली यह परिक्रमा यात्रा क्षेत्र में लंबे समय तक यादगार बनी रहेगी.
मंदार की धरती बनी राममय, जसमतपुर से निकली भव्य सीता-राम दरबार झांकी
जसमतपुर गांव के ग्रामीणों ने रविवार को माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया.

मंदार की धरती बनी राममय, जसमतपुर से निकली भव्य सीता-राम दरबार झांकी