गोयड़ा गांव : घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान
शंभुगंज थाना क्षेत्र के गोयड़ा गांव में एक किसान के घर बुधवार की रात आग लग जाने से करीब एक लाख की संपत्ति का नुकसान हो गया
By SHUBHASH BAIDYA | Updated at :
शंभुगंज.
शंभुगंज थाना क्षेत्र के गोयड़ा गांव में एक किसान के घर बुधवार की रात आग लग जाने से करीब एक लाख की संपत्ति का नुकसान हो गया. घटना में पीड़ित भैरव पांडेय ने गांव के ही रामकुमार तिवारी सहित अन्य के खिलाफ थाना में शिकायत की है. पीड़ित किसान ने बताया कि घटना की रात जब शौच के लिए जगे तो पड़ोसी रामकुमार तिवारी को घर के नजदीक से भागते देखे. कुछ समझ पाते कि घर के पीछे झोपड़ी में आग की लपऐं दिखायी पड़ी. शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. जब तक आग बुझती पूरा घर जलकर खाक हो गया. पीड़ित ने बताया कि घर में रखा अनाज, फर्नीचर, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया. आरोपी रामकुमार तिवारी ने आरोप को बेबुनियाद बताया है. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.