बकरे को जहर खिलाकर मारा, थाना में की शिकायत

थाना क्षेत्र के बंधुडीह में बकरे को जहर खिलाकर हत्या करने के मामले में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया हैं.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बंधुडीह में बकरे को जहर खिलाकर हत्या करने के मामले में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया हैं. जानकारी के अनुसार, बंधुडीह गांव के देवो यादव पशुपालक का काम करता हैं. जहां उसके ही बकरे को गांव के ही मुनीलाल यादव ने जहर दे दिया. जिससे बकरे की मौत हो गयी. घटना के बाद पहले तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ. पीड़ित पशुपालक ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही मुनी लाल यादव के विरुद्ध लिखित शिकायत की. वहीं आरोपित मुनी लाल यादव ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >