ट्रेन से गिरी युवती, हालत गंभीर

ट्रेन से गिरी युवती, हालत गंभीर

बाराहाट. भागलपुर- हंसडीहा रेलखंड पर बाराहाट चपरा कोल्हथा गांव के समीप एक युवती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात भागलपुर से हंसडीहा जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन के गुजरने से एक लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा एक युवती ट्रेन से गिरी पड़ी है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जख्मी युवती को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया. जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन युवती की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया. हालांकि इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के पूर्व ही जख्मी युवती के परिजन अस्पताल पहुंच चुके थे. जख्मी युवती झारखंड सिकटिया के रहने वाली बतायी जा रही है. हालांकि मौजूद स्वजनों ने घटना को लेकर कुछ भी बताने से इनकार किया. इधर घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >