अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बच्ची व बाइक चालक हुए घायल

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बच्ची व बाइक चालक हुए घायल

कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर घोरमारा व तुलसीवरण में हुई दुर्घटना कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम घटित दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्ची व एक बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए. दोनों घायलों का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर घोरमारा व तुलसीवरण गांव के समीप उक्त दुर्घटना घटित हुई. घोरमारा गांव के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पिओ के धक्का से एक बच्ची जख्मी हो गयी. घोरमारा गांव निवासी खाजा अंसारी चार वर्षीया जख्मी पुत्री सुफिया खातून को परिजनों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल ने प्राथमिक उपचार किया. परिजनों के अनुसार सुफिया खातून ट्यूशन पढकर अपने घर लौट रही थी, तभी बांका की ओर से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पिओ ने बच्ची को धक्का मार दिया. घटना के बाद चालक गाड़ी समेत मौके से कटोरिया की तरफ भाग निकला. वहीं कटोरिया-बांका मार्ग पर स्थित तुलसीवरण गांव के समीप सड़क पर बने गड्ढे में असंतुलित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे बाइक चालक धीरज कुमार (21वर्ष) पिता कामदेव मंडल ग्राम चांदन जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. पड़रिया गांव से बाइक द्वारा अपने घर चांदन लौटने के दौरान तुलसीवरण गांव के समीप बने गड्ढे में हुए नाला के पानी के जलजमाव में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक चालक जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >