आंगनबाड़ी केंद्रों को मुहैया कराया फर्नीचर व उपकरण

प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र जाखा बेली में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए कुर्सी सहित अन्य उपकरण का वितरण मुखिया ब्रह्मदेव सिंह द्वारा किया गया

धोरैया

. प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र जाखा बेली में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए कुर्सी सहित अन्य उपकरण का वितरण मुखिया ब्रह्मदेव सिंह द्वारा किया गया. ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता व पोषण समिति के अनटाइड फंड के तहत यह उपकरण आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराया गया. इसके तहत कुर्सी, टेबल, टूल, बॉक्स, हिमो जांच, थर्मामीटर, ग्लूकोमीटर, आला एवं वजन मशीन का वितरण किया गया. समिति के सचिव आशा कुमारी ने बताया कि वीएचएसएनडी कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सभी गर्भवती माता को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने के लिए टीकाकरण एवं जांच के सुदृढ़ीकरण करण के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सामानों का वितरण किया गया. मौके पर आंगनबाड़ी सेविका एवं आशा दीदी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >