बिहार दिवस पर मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन, थाना टीम की शानदार जीत

बिहार दिवस पर पंजवारा हाई स्कूल मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया.

पंजवारा. बिहार दिवस पर पंजवारा हाई स्कूल मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इस मुकाबले में पंजवारा थाना की टीम का सामना स्थानीय पंजवारा क्रिकेट टीम से हुआ. पंजवारा थाना टीम के कप्तान चंदन कुमार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनू कुमार, कप्तान चंदन कुमार व राजकुमार की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के मदद से निर्धारित 13 ओवरों में 147 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजवारा क्रिकेट टीम निर्धारित ओवरों में थाना टीम के गेंदबाज सतीश कुमार व राकेश कुमार की सधी हुई गेंदबाजी के आगे 9 विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गयी. स्थानीय टीम की कप्तानी छोटू सिंह ने की. इस रोमांचक मैच के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOURAV KASHYAP

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >