भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए राहत बनी निशुल्क जल सेवा, टावर चौक पर दुकानदारों ने शुरू की पहल

Banka News : चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी के बीच बेलहर में स्थानीय दुकानदारों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है. राहगीरों को राहत देने के लिए टावर चौक पर निशुल्क ठंडे पानी की सेवा शुरू की गयी है.

बेलहर( बांका) से अभय कुमार ”सोनू” की रिपोर्ट: बांका जिले के बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन टावर चौक के पास स्थानीय दुकानदारों द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए निशुल्क जल सेवा शुरू की गयी. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आपसी सहयोग से राहगीरों और आम लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने की पहल की गयी है. सोमवार को लोगों को लड्डू खिलाकर जल सेवा का शुभारंभ किया गया.

गर्मी में राहगीरों को मिल रही बड़ी राहत

भीषण गर्मी और उमस के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में टावर चौक पर शुरू की गयी निशुल्क जल सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आयी है. यहां से गुजरने वाले लोग रुककर ठंडा पानी पी रहे हैं और दुकानदारों की इस पहल की सराहना कर रहे हैं.

हर साल आपसी सहयोग से चलती है जल सेवा

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में आपसी सहयोग से जल सेवा चलाई जाती है. इस बार भी सोमवार से इसकी शुरुआत कर दी गयी है. कार्यक्रम के दौरान लोगों को लड्डू खिलाकर जल सेवा का शुभारंभ किया गया.

एक माह तक लगातार चलेगी सेवा

ग्रामीण चिकित्सक संघ के डॉ. रामचंद्र भगत उर्फ कल्लू मामा के नेतृत्व में यह सेवा अभियान चलाया जा रहा है. इसमें स्थानीय दुकानदार बासुकी भगत, बिट्टू सिंह, रंजीत भगत, मनीष साह, जुगनू भगत, शशि ठाकुर और दिवाकर कुमार सिंह बीकू सहयोग कर रहे हैं. दुकानदारों ने बताया कि लगभग एक माह तक लगातार निशुल्क जल सेवा जारी रहेगी.

सरकारी व्यवस्था नहीं होने से होती थी परेशानी

स्थानीय लोगों ने बताया कि बेलहर पंचायत भवन टावर चौक के पास पानी पीने की कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है. ऐसे में आम लोगों और राहगीरों को गर्मी में काफी दिक्कत होती थी. अब निशुल्क जल सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलने लगी है.

इंसानियत और सेवा भावना की मिसाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में इस तरह की सेवा समाज के लिए प्रेरणादायक है. राहगीरों ने दुकानदारों की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे लोगों को गर्मी में काफी राहत मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >