बायोमेट्रिक निकासी के नाम पर ठगी, महिला के खाते से 6900 रुपये गायब

शंभुगंज थाना क्षेत्र के असौता गांव में बायोमेट्रिक निकासी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के असौता गांव में बायोमेट्रिक निकासी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. एक महिला के बैंक खाते से 6900 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. पीड़िता तारा देवी, पति रामविलास दास ने गांव के ही एक दुकानदार पर ठगी का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उस समय लगी, जब उन्होंने अपना बचत खाता अपडेट कराया. खाता की एंट्री देखने पर 6900 रुपये की निकासी दर्ज पायी गयी, जिससे वह हैरान रह गयी. इसके बाद उन्होंने गांव के दुकानदार रंजीत साह से शिकायत कर पैसे लौटाने की मांग की, लेकिन दुकानदार ने पैसे देने से इनकार कर दिया. पीड़िता का कहना है कि वह अक्सर रंजीत साह की मनिहारी (श्रृंगार) दुकान पर बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से पैसे निकालती थी और इसी दौरान उसके खाते से यह राशि निकाले जाने की आशंका है. पीड़िता ने दुकानदार पर विश्वास का दुरुपयोग कर अवैध निकासी करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, आरोपी दुकानदार रंजीत साह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >