अमरपुर. पुलिस ने शहर के वार्ड 12 में छापेमारी कर फरार दो महिला समेत चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया है कि पुलिस ने उक्त वार्ड के सखीचंद्र दास, जोगेंद्र हरिजन, कविता देवी व प्रमिला देवी को गिरफ्तार किया है. उक्त सभी के विरुद्ध बांका न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ था. जिसके आधार पर पुलिस ने सभी को उनके आवास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.
दो महिला समेत चार वारंटी गिरफ्तार
पुलिस ने शहर के वार्ड 12 में छापेमारी कर फरार दो महिला समेत चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
