संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट में महिला समेत चार लोग जख्मी, एक गंभीर, रेफर

अमरपुर थानाक्षेत्र के केंदूआर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर शुक्रवार की देर रात्रि दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला समेत चार लोग जख्मी हो गया.

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट Banka News : अमरपुर थानाक्षेत्र के केंदूआर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर शुक्रवार की देर रात्रि दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला समेत चार लोग जख्मी हो गया. जख्मी प्रथम पक्ष के राकेश दास उनकी पत्नी शीला कुमारी दूसरे पक्ष के रितिक दास एवं राजा दास का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा किया गया जहां राकेश दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. मामले को लेकर प्रथम पक्ष के जख्मी राकेश दास ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि वह अपनी पत्नी के साथ भागलपुर से केंदुआर स्थित अपने घर आया तो देखा कि उनके घर में रितिक एवं राजा चोरी की नियत से उनके घर में छिपकर बैठे हुए हैं. जब उन्होंने विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडे से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी को भी उक्त लोगों ने पीटकर जख्मी कर दिया. दूसरे पक्ष के जख्मी राजा दास की मां ने बताया कि राकेश दास उनके सौतेले देवर हैं और लम्बे समय से पैतृक संपत्ति की बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है. पैतृक संपत्ति में जबरन उन्हें एक चौथाई हिस्सा दिया जा रहा है जिसको लेकर शुक्रवार की देर रात्रि आपसी समझौता की बात चल रही थी तभी राकेश दास गाली-गलौज करते हुए लोहे की सरिया से प्रहार करते हुए उनके पुत्र राजा को जख्मी कर दिया. बीच-बचाव करने गये रितिक को भी उक्त लोगों ने पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्षों के जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >