दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग जख्मी, भागलपुर रेफर

घटना स्थल के समीप दोनों बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी.

बांका. थाना क्षेत्र के अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर तारापघार के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र के रागनियां को निवासी रामदेव मांझी के पुत्र जितेंद्र मांझी एवं सुरेंद्र चौधरी के पुत्र सोनेलाल चौधरी दोनों बाइक से अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभानपुर गांव विजय कापरी के घर पर काम कर वापस अपने घर आ रहे थे. वहीं पड़रिया गांव निवासी मनोहर मंडल का पुत्र जितेंद्र मंडल एवं विराज मंडल का पुत्र अभिषेक मंडल बाइक से अपने गांव से मकदुमा जा रहे थे. इसी दौरान घटना स्थल के समीप दोनों बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. जिसमें उक्त चारों जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से चारों जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने चारों जख्मियों का प्राथमिक उपचार किया. वहीं गंभीर रुप से जख्मी अभिषेक कुमार व जितेंद्र कुमार को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >