शराब के साथ महिला सहित चार गिरफ्तार

शराब के साथ महिला सहित चार गिरफ्तार

बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने बौंसी रेलवे स्टेशन परिसर से शराब के साथ एक दो तस्करों को गिरफ्तार किया. जिसमें रजौन निवासी लखन दास को 45 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एवं बौंसी बाबुडीह निवासी बेफन कुमार को करीब पांच लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही बौंसी रेलवे स्टेशन के बाहर से हंसडीहा कसबा गांव निवासी बंदना देवी को देसी व विदेशी करीब 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि धोरैया बालमचक के समीप से मिर्जापुर गांव निवासी पंकज कुमार को 27 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही बाइक को भी जब्त किया गया. सभी गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >