नर्सिंग व टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के भवन निर्माण का हुआ शिलान्यास

-मुख्य अतिथि सह खेलमंत्री व बांका सांसद ने संयुक्त रूप से काटा फीता

-मुख्य अतिथि सह खेलमंत्री व बांका सांसद ने संयुक्त रूप से काटा फीता चांदन. चांदन में कांवरिया पथ से सटे सिलजोरी पंचायत के बासुकीटांड में अरविन्द नूतन एजुकेशनल ट्रस्ट के तहत संचालित नर्सिंग व टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के भवन निर्माण का शिलान्यास रविवार को बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता व बांका सांसद गिरिधारी यादव ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया. कार्यक्रम में पहुंचे खेल मंत्री व सांसद सहित अन्य अतिथियों का स्वागत दिव्यांग अनन्या कुमारी ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति से की. फिर संस्थान के मुख्य संरक्षक अरविन्द कुमार व अध्यक्ष रामकृष्ण कुमार द्वारा ने बुके व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया. खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बिहार सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर कई योजनाएं चला रही है. शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, शिक्षा के साथ सरकार खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक पंचायतों में खेल मैदान और रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं सांसद गिरिधारी यादव ने कहा कि बांका जिला के ख़ासकर चांदन व कटोरिया प्रखंड शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है. यहां शिक्षण संस्थानों की अभी भी घोर कमी है. सुदूरवर्ती इलाकों में संस्थान द्वारा शिक्षा का अलख जगाने को लेकर लिया गया संकल्प सराहनीय है. संस्थान के अध्यक्ष रामकृष्ण कुमार ने खेल मंत्री व सांसद का आभार प्रकट करते हुए इस संस्थान को आगे बढ़ाने में मदद का आग्रह किया. इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता हरेकृष्ण पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह, डॉ मुकेश कुमार यादव, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद मंडल, अरविन्द यादव, सामाजिक कार्यकर्ता संजय यादव, भगवान चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता टुनटुन यादव, राजन कुमार अम्बा, कुंदन कुमार मिश्रा, प्रियरंजन कुमार उर्फ़ रौनीत, महेश यादव व प्रियांशु राज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >