कटोरिया. कटोरिया के पूर्व मुखिया सह व्यवसायी प्रदीप कुमार गुप्ता सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए हैं. स्थानीय प्राइवेट क्लिनिक में उनका प्राथमिक उपचार कराया गया. कटोरिया बाजार के कंचनगली स्थित अपने आवास से बेलौनी रोड स्थित गुप्ता फॉर्म हाउस के गेट पर ही बाइक के सामने पहुंचे पिल्लों के झुंड को बचाने के क्रम में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें वे जख्मी हो गए. पूर्व मुखिया के बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है. शुक्रवार को स्थानीय व्यवसायियों व बुद्धिजीवियों ने जख्मी पूर्व मुखिया से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस मौके पर हीरो शोरूम के प्रोपराइटर रवींद्र कुमार उर्फ टिंकू वर्णवाल, विजय आनंद, राजाराम भगत, संतोष केशरी, पंकज गुप्ता, रंजीत गुप्ता आदि मौजूद थे.
सड़क दुर्घटना में कटोरिया के पूर्व मुखिया हुए घायल
कटोरिया के पूर्व मुखिया सह व्यवसायी प्रदीप कुमार गुप्ता सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए हैं. स्थानीय प्राइवेट क्लिनिक में उनका प्राथमिक उपचार कराया गया.
