मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था को ले किया फ्लैग मार्च

मुहर्रम को लेकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने व सौहार्दपूर्ण वातावरण पर्व संपन्न कराने को लेकर शनिवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया

अमरपुर.

मुहर्रम को लेकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने व सौहार्दपूर्ण वातावरण पर्व संपन्न कराने को लेकर शनिवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में थाना परिसर से निकली यह फ्लैग मार्च शहर के गोला चौक, बस स्टैंड, हटिया चौक, डुमरामा, हसनपुर, सुलतानपुर, बलुआ, पवई, दौना, संग्रामपुर, चिरैया, कटोरिया समेत अन्य गांवों का दौरा किया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष ने आमलोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील की. साथ ही निर्धारित रूट तथा ससमय पहलाम करने की बात कहीं. पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार ने लोगों से जुलूस के दौरान डीजे नहीं बजाने की अपील किया. बीडीओ प्रतीक राज ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है. असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है. अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सुरत में बख्सा नहीं जायेगा. इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, अनि बिजय सिंह, बबलू कुमार, अंचल सीआई राजेश कुमार झा, शिक्षक अजय कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >