रजौन में निकाला गया फ्लैग मार्च

आगामी विधानसभा चुनाव, काली पूजा व छठ महापर्व को लेकर रजौन पुलिस ने बुधवार को रजौन व पुनसिया बाजार में फ्लैग मार्च निकाला.

– पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की बांका/रजौन. आगामी विधानसभा चुनाव, काली पूजा व छठ महापर्व को लेकर रजौन पुलिस ने बुधवार को रजौन व पुनसिया बाजार में फ्लैग मार्च निकाला. रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. उनके साथ एसआइ संजय कुमार, एसआइ सुजीत कुमार सिंह, एसआइ मुकेश कुमार के अलावा बीएसएफ के जवान, महिला बल तथा पुरुष सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे. फ्लैग मार्च रजौन बाजार, मुख्य सड़क, बस स्टैंड व पुनसिया बाजार क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरा. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमलोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व त्योहार मनाने की अपील की. थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि चुनाव व पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने किसी प्रकार की अफवाह व जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >