भागवत कथा को लेकर हुआ ध्वजारोहण

प्रखंड के काठबनगांव बीरबलपुर पंचायत अंतर्गत हसाय गांव में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर ध्वजारोहण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ.

धोरैया. प्रखंड के काठबनगांव बीरबलपुर पंचायत अंतर्गत हसाय गांव में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर ध्वजारोहण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य इंजीनियर रंजन कुमार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यज्ञ स्थल का भूमि पूजन कराया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव में छह से 12 अप्रैल तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचिका साध्वी बिंदु शास्त्री जी श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान करायेंगी. कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से यज्ञ एवं कथा कार्यक्रम को भव्य रूप देने की योजना बनायी जा रही है. इस मौके पर समिति के सदस्य वकील रासबिहारी शर्मा, मधुसूदन शर्मा, राकेश कुमार साह, निरंजन शर्मा, प्रकाश शाह, मंटू शाह, विकास शाह, दीपक शाह, अधिक लाल यादव, कारू सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >