रामनवमी महोत्सव का हुआ ध्वाजारोहण, 27 को भव्य शोभायात्रा

शहर के विजयनगर सर्किट हाउस समीप दुर्गा मंदिर प्रांगण में बुधवार को रामनवमी महोत्सव समिति की एक बैठक आयोजित हुई.

बांका. शहर के विजयनगर सर्किट हाउस समीप दुर्गा मंदिर प्रांगण में बुधवार को रामनवमी महोत्सव समिति की एक बैठक आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कुमार महारथी ने की. बैठक में शोभा यात्रा एवं शांतिपूर्ण ढंग से सभी कार्यक्रम आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित कर पूजा एवं रामनवमी महोत्सव का ध्वजारोहण किया गया. धर्मरक्षक मनीष कुमार व समिति सदस्य लंबोदर झा ने बताया कि इस बार रामनवमी महोत्सव को भव्य तरीके से आयोजन का निर्णय लिया गया है. जिसकी तैयारी की जा रही है. शहर के सभी चौंक-चौराहों पर भगवा ध्वज भी लगाया गया है. जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया है. समिति सचिव मयंक मिंकू ने बताया कि 27 मार्च को शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन को आवेदन दिया गया है. प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की रूपरेखा तैयार की जा रही है. इस मौके सन्नी कुमार झा, विकास कुमार झा उर्फ चंडी, महेश मंडल, अमित यादव, रेशम, प्रिंस, नीरज गुप्ता, पप्पु कुमार, महेश कुमार, सोनू झा, मनीष परमार, रजनीकांत, माणिक रंजन, भारती, राजीव रंजन, सुमित रंजन, रोहित सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >