सर्पदंश से पांच वर्षीय बच्ची की ईलाज के दौरान हुई मौत

कामदेवपुर महादलित टोला में सर्पदंश से पांच वर्षीय एक बच्ची की ईलाज के दौरान मायागंज भागलपुर अस्पताल में मौत हो गई.

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :

अमरपुर प्रखंड के गरीबपुर पंचायत अन्तर्गत कामदेवपुर महादलित टोला में सर्पदंश से पांच वर्षीय एक बच्ची की ईलाज के दौरान मायागंज भागलपुर अस्पताल में मौत हो गई. मृतका कामदेवपुर महादलित टोला निवासी राजेश दास की पांच वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी थी. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को घर के समीप खेलने के दौरान बच्ची को जहरीले सर्प ने डंस लिया.आनन-फानन में परिजन बच्ची को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आये जहाँ डॉक्टरों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बच्ची को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई मौत

भागलपुर अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई. मायागंज अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया. रविवार की सुबह बच्ची का शव उनके पैतृक आवास कामदेवपुर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.मृतका की मां वंदना देवी, पिता राजेश दास, मृतका का बड़ा भाई आशीष कुमार(12) वर्ष, शिवम कुमार (08) वर्ष, छोटी बहन लाडली कुमारी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों की करूण रूदन देखकर मौजूद ग्रामीणों की भी आँखे नम हो गई. मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया कि अगर उनकी बच्ची का समय पर अमरपुर अस्पताल में उपचार होता तो शायद आज उनकी बच्ची जिन्दा रहती.

मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बच्ची काफी होनहार बच्ची थी. चार भाई बहनो में मृतका तीसरे नंबर पर थी।घटना की सुचना मिलने पर पंचायत के मुखिया नरोत्तम तिवारी मृतका के आवास पर पहुँच कर शोकाकुल परिजनों को सांतवना देते हुए हर संभव सहायता प्रदान कराने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >