शराब के साथ पांच व्यक्ति गिरफ्तार

शराब के साथ पांच व्यक्ति गिरफ्तार

बांका. उत्पाद विभाग के टीम ने जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसमें कटोरिया धानवरण चौक के समीप से राणघता गांव निवासी नीलेश कुमार सिंह व धानवरण गांव निवासी टुनटुन यादव को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं धोरैया चेकपोस्ट के समीप से बाराहाट चंगेरी निवासी छोटू कुमार कापरी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही बौसी डिग्रीपहरी सड़क किनारे से लोधा गांव निवासी विनोद कुमार व तेलिया निवासी पप्पू कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि तीन बाइक को भी जब्त किया गया है. अधिकारी ने आगे बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >