शंभुगंज में शराब तस्कर समेत पांच गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार की रात में थानाध्यक्ष बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलों के साथ समकालीन अभियान के तहत वारंटी, शराब तस्कर, फरार अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया

शंभुगंज. विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार की रात में थानाध्यक्ष बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलों के साथ समकालीन अभियान के तहत वारंटी, शराब तस्कर, फरार अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस पदाधिकारी ने शराब बिक्री की सूचना पर थाना क्षेत्र के खानकाह गांव में छापेमारी की. पुलिस आने की भनक लगते ही शराब का गैलन और बोतल लेकर भाग रहे मोती कुमार चौधरी और दीपक कुमार राम को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. इस दौरान खानगाह गांव के मोती कुमार चौधरी के पास से गैलन में पांच लीटर देसी शराब और कसबा गांव के दीपक कुमार राम के पास बोतल से चार लीटर देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इसी क्रम में पुलिस पदाधिकारी ने थाना क्षेत्र के टीना गांव में छापेमारी करते हुए मारपीट कांड के अभियुक्त मनीष तांती, श्याम तांती और मुरारी तांती को गिरफ्तार किया. सभी गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >