दो कार में टक्कर से पांच जख्मी, दो रेफर

दो कार में टक्कर से पांच जख्मी, दो रेफर

बांका. बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित झिरवा शिव मंदिर के समीप दो कार में आमने-सामने टक्कर हो गया. जिसमें पांच लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार जगतपुर मोहल्ला निवासी विजया लक्ष्मी अपने परिजन को लेकर कार से देवघर जा रहे थे. इसी दौरान झिरवा शिव मंदिर के समीप सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गया. जिसमें उक्त मोहल्ला निवासी विजया लक्ष्मी, विनिता दास, बेगमपुर निवासी प्रभात सिंह, कृष्ण कुमार व परवारा निवासी खुशबू कुमारी जख्मी हो गयी. घटना के बाद सभी जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद विजया लक्ष्मी व विनिता दास को बेहतर उपचार के भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. शराब के साथ तीन गिरफ्तार बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में अभियान चलाकर शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि अभियान चलाकर बसविट्टा निवासी वंश राज, डुमरिया निवासी गेलो राय व अमरपुर निवासी कुंदन कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसे आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >