पंजवारा. एनएच-333ए अंतर्गत पंजवारा-भेड़ामोड़ मुख्य मार्ग पर गुरुवार को कार और ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गये. घटना पंजवारा थाना क्षेत्र के लौढ़िया गांव के समीप हुई. जानकारी के अनुसार लौढ़िया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में ई-रिक्शा पर सवार पांच लोग घायल हो गये. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया. घायलों की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के बटसारा निवासी मीना देवी (पति सुशील लैया), किरण कुमारी (पिता सुशील लैया), पंजवारा थाना क्षेत्र के लखपुरा निवासी सरिता देवी (पति पैरू दास) तथा बैदाचक निवासी साधना कुमारी और खुशबू कुमारी (पिता शंभू मंडल) के रूप में हुई है. सभी घायलों का उपचार ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंकित आनंद द्वारा किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है.
कार और ई-रिक्शा की टक्कर में पांच घायल
एनएच-333ए अंतर्गत पंजवारा-भेड़ामोड़ मुख्य मार्ग पर गुरुवार को कार और ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गये
