बीरमां में कलशशोभा यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्रीराम कथा यज्ञ शरू

खंड क्षेत्र के बीरमां पूर्वी टोला स्थित चक्रधारणी दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार से पांच दिवसीय श्रीराम कथा यज्ञ कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हो गयी

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के बीरमां पूर्वी टोला स्थित चक्रधारणी दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार से पांच दिवसीय श्रीराम कथा यज्ञ कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हो गयी. शोभायात्रा में बीरमां पूर्वी, बीरमां पश्चिमी, कोइंधा, सहित आसपास के गांवों की 221 महिलाएं शामिल हुईं. कथावाचक गोविंद शरण महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा बीरमां तीनों टोला होते हुए कोइंधा गांव से चांदन-अंधरी नदी के मुहाने पहुंची. जहां बौंसी गुरुधाम के विद्वान पंडितों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भराई अनुष्ठान पूरा कराया. इसके बाद शोभायात्रा पुनः उसी मार्ग से वापस लौटकर कथा स्थल पहुंची. जहां धार्मिक अनुष्ठान के साथ कलश स्थापित किया गया. शोभा यात्रा में यजमान की भूमिका मंदिर सेवायत इंद्रजीत झा थे. कलश शोभा यात्रा में कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत किया. जिसे देखकर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे. पूर्व मुखिया विश्वजीत झा ने बताया कि पांच दिवसीय श्रीराम कथा प्रतिदिन संध्याकालीन सत्र में आयोजित होगी. इस अवसर पर सुरजीत झा, राकेश झा सहित पूजा समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >