बेलहर. थाना क्षेत्र के निमिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गये. दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. दोनों पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पहले पक्ष के अमित कुमार उर्फ डब्लू ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपने चाचा मदन साह, हरिमोहन कुमार, मुन्नी देवी, धनी कुमारी आदि के विरुद्ध गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं दूसरे पक्ष की मुन्नी देवी पति मदन साह ने थाना में लिखित आवेदन देकर अमित साह, मोहन साह, सुबोध साह, रेखा देवी आदि के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंटा, लोहे की रॉड से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
