शादी की नीयत से नाबालिग को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

शादी की नीयत से नाबालिग को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

बेलहर. थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर झाझा थाना क्षेत्र के बोड़वा गांव निवासी युवक व अन्य लोगों के विरुद्ध नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. लिखित बयान में बताया है कि मेरी पुत्री पढ़ने के लिए उच्च विद्यालय प्रत्येक दिन की तरह 13 दिसंबर को भी गयी थी, जो देर रात घर वापस नहीं आयी. जिसके बाद काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया. पता चला युवक ने मेरी पुत्री को बहला फुसला कर शादी करने की नीयत से भाग ले गया है. कहा यवुक बचपन से ही अपनी फुआ के घर में रहता था. जब इस संबंध में उसके परिजन से बोलने गये तो उक्त व्यक्ति मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा. उक्त सभी व्यक्ति मेरी पुत्री को भगाने में अहम भूमिका निभाई है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >